Shivpuri News : ब्राह्मण समाज ने प्रीतम लोधी के ख़िलाफ़ सौंपा ज्ञापन

प्रीतम लोधी को भाजपा से प्रत्याशी न बनाये जाने को लेकर ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रकट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

Shivpuri News: ब्राह्मण समाज व ब्राह्मणों पर अनर्गल टिप्पणी कर सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले प्रीतम लोधी को पिछोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से प्रत्याशी बनाये जाने पर ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त है। बिरोध स्वरूप अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के बैनर तले ब्राह्मण समाज ने पिछोर से भाजपा प्रत्याशी के बदलने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को परशुराम सेना के द्वारा सोपा गया इसी दौरान जब समस्त युवजन भाजपा कार्यालय पहुंचे तब वहां उपस्थित भाजपा नेता ओम प्रकाश खटीक द्वारा कहा गया की आपका फोटो समाचार हो गया हो तो आप यहां से जाएं इस पर समस्त युवाओं ने विरोध किया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण परशुराम सेना के सदस्यों द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि ब्राह्मण समाज व ब्राह्मणों के प्रति अनर्गल टिप्पणी कर प्रीतम लोधी ने अपनी व्यक्तिगत छोटी सोच का परिचय सभी समाजों को दिया था। जिसके परिणाम स्वरूप जाति विशेष के भ्रमित लोंगों द्वारा ब्राह्मणों पर अत्याचार किए जाने की घटनायें सामने आईं थीं। जिससे सामाजिक सद्भाव विगड़ा। ऐसे व्यक्ति को पिछोर विधानसभा से भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त है।

पिछोर भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी पर पुर्नविचार प्रत्याशी बदले जाने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के लोग गत दिवस चिंताहरण मंदिर पर एकत्रित हुए जहां विशेष बैठक कर रैली के रूप में भाजपा कार्यालय पहुँचे। जहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन पत्र शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को सौंपकर भारी विरोध दर्ज कराया। बिरोध स्वरूप दो सैंकड़ा से अधिक युवा शक्ति भाजपा कार्यालय पर उपस्थित थे।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण परशुराम सेना के सदस्य विवेक शर्मा (विक्की भैया),आशुतोष चतुर्वेदी, मनोज मलोटिया, मनीष शर्मा, सिंटू शर्मा , शिव पाराशर, रमन पंडित, रमन टोरिया, किट्टू पाठक, देव शर्मा, सोनू पंडित, अनुज शर्मा, कपिल शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, सिद्धांत प्रदेश, अभिषेक शर्मा, पीयूष शर्मा, हर्ष शर्मा, सागर शर्मा, सत्यम शर्मा, आकाश शर्मा, वंश गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, शिवम राजोरिया, अंकित शर्मा, उज्जवल तिवारी, गुड्डू पंडित, सौरभ पंडित. यीशु तिवारी, प्रशांत तिवारी, रमन तिवारी, श्याम तिवारी, अनिरुद्ध पाठक, सूर्या मित्र मण्डल शिवपुरी आदि उपस्थित थे।

Read more Shivpuri News here

Share this article >
Parag Batham
Parag Batham
Articles: 66

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from बेचैन नज़र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading