Britain के प्रधानमंत्री Rishi Sunak ने कहा उनके कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था पहले से अच्छी हो रही

Rishi Sunak ने कहा कि वो आगामी चुनावों में भी देश के लिए सबसे सही प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि वो सही प्रधानमंत्री है। देश में बदलाव के लिए तकनीकि परिवर्तन बहुत जरूरी है तभी हम लाभान्वित हो सकते है। यह वह देश जो प्रौद्योगिकी में अच्छा है।

Britain के प्रधानमंत्री Rishi Sunak आऐ दिन अर्थव्यवस्था को लेकर बयान देकर सुर्खियों में रहते है। Britain की अर्थव्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वो तत्पर है। प्रधानमंत्री का पद संभालते ही वो Britain को तकनीकी क्षमताओं से परिपूर्ण कर आगे ले जाने का कार्य कर रहे है।

जिस दिन भारत Britain को पछाड़कर विश्व की पाँचवी अर्धव्यस्था बना तो कई देश हैरत में पड़ गए। Britain आर्थिक चुनौतियों से जूझने लगा था। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

इसके पश्चात भारतीय मूल के सुनक Britain के प्रधानमंत्री बनते है और Britain की अर्थव्यवस्था को सही करने में सफल होते हुए भी नज़र आ रहे है। सुनक कन्जर्वेटिव पार्टी से ताल्लुक रखते है ऐसे में उनके अलावा भी कई और पॉलिटिशियन है जो आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री बनते हुए खुद को देखना चाहते है। इसलिए Rishi Sunak भी Britain की आवाम को खुद की उपलब्धियां गिनवा रहे है। सुनक ने एक इंटरव्यु में बताया कि मुद्रस्फीति 7.9 से गिरकर 6.8 रह गई है यह इस बात की ओर इशारा करता है देश की अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

Rishi Sunak ने कहा कि वो आगामी चुनावों में भी देश के लिए सबसे सही प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि वो सही प्रधानमंत्री है। देश में बदलाव के लिए तकनीकि परिवर्तन बहुत जरूरी है तभी हम लाभान्वित हो सकते है। यह वह देश जो प्रौद्योगिकी में अच्छा है। यहां कम्पनियां निवेश कर रही है। यहां टेक कम्पनियां स्थापित होकर रोजगार पैदा कर रही है। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि आने वाले समय में मुद्रास्फीति की तुलना में वेतन दर में वृद्धि होने की संभावना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश आर्थिक रूप से भी उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Share this article >
Avneesh Chaudhary
Avneesh Chaudhary
Articles: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from बेचैन नज़र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading