शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगे केपी सिंह, क्या सामने होंगे सिंधिया?

पहली सूची के जारी होने से कांग्रेस के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान की आधिकारिक शुरुआत हो गई है।
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने प्रत्याशियों जारी की पहली सूची

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। सूची में कुल 144 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
शिवपुरी से इस बार पहली बार चुनाव लड़ेंगे केपी सिंह (कक्काजू) और कोलारस से कांग्रेस की तरफ़ से चुनाव लड़ेंगे बैजनाथ यादव। कई लोग जो दूसरी पार्टी छोड़ कर आए थे और प्रमुख उम्मीदवार थे उनका नाम सूची में नहीं आया है। जब से कक्काजू का नाम शिवपुरी से सामने आया हैं, दूसरी तरफ़ भाजपा के प्रत्याशी के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी काफ़ी बढ़ गया हैं।
कई और प्रमुख नामों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जो अपने पारंपरिक छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, सूची में कई युवा और गतिशील उम्मीदवार भी शामिल हैं, जैसे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, जो राघोगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।
पहली सूची के जारी होने से कांग्रेस के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। पार्टी का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राज्य का नियंत्रण छीनना है, जो 2003 से सत्ता में है।

Share this article >
Aarav Kanha
Aarav Kanha
Articles: 258

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from बेचैन नज़र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading