किसी भी हिन्दी फ़िल्म ने दूसरे Friday को 18 करोड़ का बिज़नीस नहीं किया था लेकिन यह Gadar 2 के ने कर दिखाया है दूसरे Friday को 20.50 करोड़ की कमाई करी, Gadar 2 के पास है मौक़ा सबसे सफल हिन्दी फ़िल्म बनने का।
Gadar 2 ने 300 करोड़ का आँकड़ा किया पार, बन सकती है सबसे बड़ी फ़िल्म
2001 की ब्लॉकबस्टर गदर: एक प्रेम कथा की अगला पार्ट, Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म, जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल हैं, दर्शकों को काफ़ी पसंद आ रहीं है।
Gadar 2 ने अपने दूसरे शुक्रवार को ₹20.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन ₹305.13 करोड़ हो गया है। इस फिल्म से दूसरे शनिवार और रविवार को इसके कलेक्शन में बड़ी छलांग की उम्मीद है।
व्यापार विश्लेषकों का अनुमान है कि Gadar 2 – 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। यह फिल्म कई अन्य बड़े बजट की फिल्मों के जीवनकाल के कलेक्शन को अभी से ही पार कर चुकी है।

Gadar 2 की सफलता के कारण
Gadar 2 की सफलता उसके अच्छे गाने और सबसे मुख्य कारण देशभक्ति का तड़का, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, कलाकारों के शानदार प्रदर्शन और एक सफल फ़िल्म फ्रैंचाइज़ होने का भी फ़ायदा मिला है।
Gadar 2 की सफलता के कुछ अन्य कारण
- सकारात्मक प्रतिक्रिया: फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं और वे इसे अपने दोस्तों और परिवार को सुझा रहे हैं।
- अच्छी टाइमिंग: फिल्म ऐसे समय में रिलीज़ हुई जब कोई और बड़ी रिलीज़ नहीं थी। इसने इसे बॉक्स ऑफिस पर एक स्पष्ट बढ़त दी।
- अच्छे डायलॉग: फ़िल्म की राइटिंग भी बहुत अच्छी है, काफ़ी समय से बॉलीवुड में सही डायलॉग नहीं आए थे लेकिन Gadar 2 में सही नहीं बल्कि काफ़ी अच्छी डायलॉग राइटिंग है।
फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा भी अपनी फिल्म की सफलता से खुश हैं। वह मजबूत देशभक्ति के रंग के साथ व्यावसायिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। Gadar 2 एक ट्रेंडसेटर है और उम्मीद है कि आने वाली वर्षों में ऐसी कई और मूवी बॉलीवुड में बनेंगी। इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि भारत में अच्छी तरह से बनी व्यावसायिक फिल्मों के लिए अभी भी बाजार है।
Gadar 2 हिंदी फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी सफलता है, जो हाल के महीनों में हिट खोजने के लिए संघर्ष कर रहा है। फिल्म की सफलता इस बात का संकेत है कि दर्शक अभी भी फ़िल्म देखने आएँगे अगर फ़िल्म अच्छी होगी तो।
Read our more Gadar related article – https://bechainnazar.com/gadar-2-vs-pathan/
[…] Click here to read our more Gadar 2 – https://bechainnazar.com/gadar-2-highest-2nd-friday-collection-ever/ […]