BJP की Yashodhara Raje Scindia को शिवपुरी में कौन दे रहा है खुली चुनौती!

BJP में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। एक के बाद एक अब पुराने धुरंधर अपनी ढपली अपना राग अलापने की राह पर चल पड़े हैं।

-चंद्रयान 3 तेईस को लैण्ड करेगा , मैं भी तेईस के चुनाव में शिवपुरी में लैण्ड करुंगा 

यशोधरा राजे जो राज घराने की सदस्य हैं उन्हे अब तक कोई भी नेता खुली चुनौती नहीं परोस सका है लेकिन अब उनही की पार्टी के एक BJP के कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट वायरल कर उनके साथ चुनावी जंग का ऐलान कर दिया है।

BJP में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। एक के बाद एक अब पुराने धुरंधर अपनी ढपली अपना राग अलापने की राह पर चल पड़े हैं। अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनल पैनलिस्ट रह चुके कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर अपने आपको शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बताते हुए सांकेतिक तौर पर चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है।

BJP के बड़े चेहरों के बीच एकाएक फिर हलचल बढ़ी

BJP नेता धैर्यवर्धन शर्मा का कहना है कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही जो 39 टिकटों की घोषणा की है वह पब्लिक रिस्पांस को देखते हुए की है, क्योंकि इन सीटों पर कोई दूसरा चेहरा या विकल्प सामने नहीं था। उन्होंने इस संबंध में पिछोर विधानसभा सीट से प्रीतम लोधी नाम की घोषणा को भी उदाहरण के तौर पर पेश किया। उनका कहना था कि यह तय शुदा था इसलिए किसी तरह की कोई हलचल या उल्लास कहीं नजर नहीं आया।

bjp

जब BJP नेता धैर्यवर्धन से यह सवाल किया गया कि भाजपा ने तो हारी हुई सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषणा की है, जबकि जिस शिवपुरी विधानसभा सीट से वह चुनाव लडऩे का एलान कर रहे हैं उस पर तो वर्तमान में लगातार क्रम में चुनाव जीतती आ रहीं भाजपा विधायक श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया काबिज हैं, तो फि र वह किस आधार पर भाजपा से चुनाव लडऩे की घोषणा कर रहे हैं। इस सवाल पर धैर्य वर्धन शर्मा का कहना है कि हो सकता है कि विधायक यशोधर राजे सिंधिया को पार्टी कोई और बड़ा दायित्व सौंप दे, वे पहले भी 2007 में त्यागपत्र देकर सांसद का चुनाव लड़ चुकी हैं। संभावना यह भी है कि वह 2024 का चुनाव ग्वालियर लोकसभा सीट से लड़ें तो फि र उनके स्थान पर विकल्प के तौर पर कई कागजी नेता यहां खड़े हो सकते हैं, इसीलिए मैं खुद के इस विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे का ऐलान कर रहा हूं। उन्होंने भाजपा से यशोधरा राजे सिंधिया के प्रत्याशी रहते चुनाव लड़े जाने संबंधी सवाल का सीधा जवाब देने से किनारा कर लिया। उनसे जब पूछा गया कि उन्होंने अपनी सोशल साइट पर 23 तारीख का ही उल्लेख क्यों किया।

ज्ञातव्य है कि धरे वर्धन शर्मा ने चंद्रयान-3 के 23 तारीख को लैंड करने और 2023 के चुनाव में शिवपुरी से खुद की लैंडिंग संबंधी पोस्ट फेसबुक पर की है। इस पर उन्होंने कोई संतोषप्रद उत्तर देने की बजाय बात को टालने का प्रयास किया। क्या वह भाजपा के अलावा अन्य दल की और भी रुख कर सकते हैं, इस सवाल पर भी उन्होंने कहा कि यह भविष्य का प्रश्न है।

यहां बता दें कि धैर्यवर्धन शर्मा पिछले कुछ दिनों से खुद को रह रहकर इस तरह से एक्सपोज कर रहे हैं जैसे वह पार्टी से बगावत के मूड में है, मगर पार्टी संगठन की ओर से उनको मैनेज करने जैसे कोई संकेत फिलहाल दिखाई नहीं दिए। उनके इस एलान इस सीट के परिदृश्य को लेकर भी कई सवाल उठना शुरु हो गए हैं।

Share this article >
Aarav Kanha
Aarav Kanha
Articles: 258

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from बेचैन नज़र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading