पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया बर्खास्त
जिले की पिछोर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 के कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज होने के बाद उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।सागर घाबरी के खिलाफ एक किशोरी की शिकायत पर पिछोर थाना पुलिस ने पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में 27 सितम्बर को मामला पंजीबद्ध कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद पिछोर के पार्षद को कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय संगठन ने 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।
राजीव सिंह उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तथ्यात्मक रूप से जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके विरूद्ध अपहरण दुष्कर्म और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है। आपके उक्त कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आपको तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।बता दें कि किशोरी ने पिछोर नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद सागर घावरी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि पार्षद ने बहला
फु सलाया उसके साथ दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो भी बना लिया था उसके बाद पार्षद ने ब्लैकमेल करते हुए लगातार शारीरिक शोषण किया। जब गर्भवती हो गई तो झांसी ले जाकर गर्भपात करा दिया। पीडि़ता की मां ने 25 सितंबर को बेटी के लापता होने की थाने में दर्ज कराई थी।