चुनाव की घोषणा से पहले BJP तय कर देगी 95 प्रतिशत प्रत्याशी

इस बार BJP प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर अभी से एग्रेसिव मूड में नजर आ रही है।

भाजपा संगठन द्वारा लगातार की जा रही है कवायद

भोपाल । प्रदेश में तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक माह बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा होना तय है। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों में प्रत्याशी चयन के लिए मंथन का दौर जारी है। इस बीच भाजपा ने इस बार अपनी चुनावी रणनीति बदलते हुए तय किया है कि चुनावी तारीखों की घोषणा होने से पहले ही प्रदेश की सभी सीटों के प्रत्याशी तय कर उनके नामों की घोषणा कर दी जाए। इससे जहां भाजपा को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का मौका मिल जाएगा , वहीं पार्टी प्रत्याशियों को भी प्रचार के लिए पर्याप्त समय भी मिल सकेगा।

इस बार BJP प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर अभी से एग्रेसिव मूड में नजर आ रही है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि चुनावी रणनीति से लेकर डैमेज कंट्रोल तक के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

फिलहाल इस मामले में भाजपा द्वारा पहली सूची में 39 नामों की घोषणा कर कांग्रेस को पीछे छोड़ा जा चुका है। इसके साथ ही भाजपा ने यह भी संदेश दे दिया है कि वह हर मोर्चे पर कांग्रेस से आगे ही है। पार्टी सूत्रों की माने तो अब इसी सप्ताह में भाजपा की दूसरी सूची भी सामने आ जाएगी। जिसमें करीब पांच दर्जन नाम हो सकते हैं। इसके बाद पार्टी की योजना अगले पखवाड़े में तीसरी सूची जारी करने की तैयारी की जा रही है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो BJP विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले तक कुछ सीटों को छोडक़र शेष सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। इसके पीछे पार्टी की रणनीति है कि कहीं भी यदि प्रत्याशियों को लेकर विवाद या विरोध है या उन्हें लेकर गुटबाजी होती है तो समय रहते उससे निपटा जा सके। गौरतलब है कि प्रत्याशियों के नामों की पहले घोषणा करने को लेकर कांग्रेस दावे ही करती रही है, उधर भाजपा द्वारा पहली सूची जारी की जा चुकी है।

विधायकों की रिपोर्ट 27 को मिलेगी

गौरतलब है कि प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चार राज्यों के 230 प्रवासी विधायक इन दिनों डेरा डाले हुए हैं। उनके द्वारा मैदानी हकीकत का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा वे चुनावी दृष्टि से सभी तरह की जरुरी जानकारी भी जुटा रहे हैं। इसमें चुनावी समीकरण से लेकर संभावित प्रत्याशियों के नामों तक की जानकारी है। इन विधायकों से मिलने वाले दावेदारों के नामों को सर्वे के आधार पर तैयार की गई सूची से मिलान कर नई सूची तैयार की जाएगी। जिसे बाद में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा, जहां नामों पर सहमति होते ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

bjp
Ad

भोपाल में मंथन

जानकारी के अनुसार प्रदेश चुनाव की कमान संभालने वाले भाजपा नेता आकांक्षी (हारी हुई ) सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करेंगे। यह मंथन भोपाल में हो रहा है। इस मंथन के आधार पर भी एक सूची तैयार की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 23 से 25 अगस्त के बीच भोपाल में भाजपा की चुनाव तैयारियों से जुड़ी कई बैठकें होंगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव आज फिर भोपाल में हैं।

BJP का पूरा फोकस आकांक्षी सीटों पर

दरअसल BJP का पूरा फोकस इस बार उन 103 विधानसभा सीटों पर बना हुआ है,जिन पर विपक्षी दलों के विधायक हैं। इनमें कई सीटें ऐसी हैं जिन पर बीते कई चुनाव से भाजपा को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि भाजपा ने हाल ही में जिन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है उनमें यही हारी हुई सीटें ही हैं। इन्हें पार्टी ने आकांक्षी नाम दिया हुआ है।

Share this article >
Aarav Kanha
Aarav Kanha
Articles: 258

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from बेचैन नज़र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading