चुनावों के ठीक पहले BJP को एक और बड़ा झटका

BJP में फिर से भगदड़ मची, शुक्रवार को एक और बड़ा दलबदल।

वीरेन्द्र ने लगाई बड़ी सेंध,कईयों ने छोड़ी BJP

  • कमलनाथ के साथ थामा कौंग्रेस का हाथ
  • जनपद उपाध्यक्ष, सदस्य सरपंच और भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने तोड़ा नाता

कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने BJP की सदस्यता को छोडऩे के बाद कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर जहां भाजपा को झटका दिया है वहीं शुक्रवार को हुए एक और बड़े दलबदल से कोलारस में भाजपा की दुश्वारियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार को विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा में सेंधमारी करते हुए जनपद सदस्य सरपंच और भाजपा मंडल के कई पदाधिकारियों सहित अपने अनेक समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता कमलनाथ के समक्ष दिलाई ।

जानकारी के मुताबिक पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अशोकनगर में संविधान बचाओ सभा मे पहुंचे थे। जहां उन्होंने अशोकनगर में संविधान बचाओ जनसभा को संबोधित किया। इसी कार्यक्रम में शामिल होने कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा करीब 23 लोगों को कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करा दी।

इन्होंने ली कांग्रेस की सदस्यता-आशा देवी यादव जनपद उपाध्यक्ष कोलारस सुमित यादव पार्षद बदरवास कल्याण गुर्जर BJP मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोलू यादव सरपंच बडेरा घनश्याम परिहार सरपंच अनंतपुर गोविंद केवट जनपद सदस्य दानकुअंर बाई सरपंच नितिन डांगी सरपंच राजकुमार परिहार भाजपा मंडल महामंत्री बदरवास जयदीप शर्मा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष यादव विधायक प्रतिनिधि अमन यादव विधायक प्रतिनिधि राजीव यादव विधायक प्रतिनिधि शिशुपाल यादव भाजपा मंडल महामंत्री बदरवास राजू यादव ग्राम बांसखेड़ा जसवंत गोस्वामी ग्राम गुडाल रामू यादव महेंद्र कुशवाह सिद्धेश यादव प्रवेश रघुवंशी ग्राम अनंतपुर प्रवेश रघुवंशी विधायक प्रतिनिधि गोविंद यादव ग्राम सुमेला नीलू चौबे मंडल मंत्री।

Share this article >
Aarav Kanha
Aarav Kanha
Articles: 258

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from बेचैन नज़र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading