रंगों का त्योहार आज, होरिया में उड़ेगी गुलाल

चुनावी होली में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर
-मोदी पिचकारी से लेकर चायनीज पिचकारी तक उपलब्ध
– मिष्ठान दुकानों पर उमड़ रही भीड़

खुशी-उल्लास का इंद्रधनुषी पर्व होली आज 25 मार्च को पूरे शहर में धूमधाम से मनाई जाएगी। लोग एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई देंगे। घरों से लेकर मंदिरों तक होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। पूरा दिन लोग रंग-अबीर खरीदते रहे। प्रशासन ने भी होली का पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। पुलिस, को इस बारे में जिलाधिकारी की तरफ से निर्देश जारी किया गया है।होली के रंगों से सजा बाजार, रंगों को बिखेरने हर तरह की पिचकारियों ने बनाई पैठ

होली के विविध रंग बाजार में देखे जा सकते हैं। यहां रंगों और पिचकारियों का बाजार जहां सजा है वहीं मिठाई की दुकानों पर भी भारी भीड़ होली से एक दिन पूर्व देखी गई। चुनावी मौसम में होली के दौरान कोई घटना दुर्घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है।बाजार में होली के रंगों को बिखराने के लिए पिचकारियों की तमाम किस्में देखते ही बन रही हैं।

यहां रंग गुलाल भी बिक रहा है। नए नए डिजाइन में पिचकारियां बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बनी हुई हैं। पिचकारियों का यह बाजार समूचे कोर्ट रोड़ पर सजा हुआ है। यहां खरीददारों की भीड़ में अधिकांश बच्चे हैं। देशी अंदाज की परंपरागत पिचकारियों के अलावा इस बार चायनीज पिचकारी और मोदी पिचकारी भी उपलब्ध हैं।

होलिका दहन के साथ ही होली का पर्व आरंभ हो गया। लोगों ने रात में ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। पूरे शहर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। घरों में बच्चों की टोलियां तैयार हो गई हैं। बच्चों ने मम्मी-पापा के साथ रंग, अबीर और पिचकारी खरीदी। सुबह से ही रंग खेलना शुरू हो जाएगा। कालोनियों में सार्वजनिक होली महोत्सव की तैयारी की गई है। कई कालोनियों में डांस-बाजे का इंतजाम किया गया है।

घरों में बन रहे गुझिया, दही-बड़ा समेत कई पकवान

घरों में होली के मौके पर तरह-तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं। में गुझिया बनाई गई। महिलाएं पूरा दिन अलग-अलग व्यंजन बनाने में जुटी रहीं। गुझिया, चिप्स, पापड़, दही बड़ा, हलवा के साथ ही आलू की टिक्की, छोला, भटूरा के साथ कई तरह के व्यंजन बन रहे हैं। रंग के बाद शाम को होली मिलन की परंपरा रही है।

टोपी, मुखैटा खरीदते रहे लोग होली के मौके पर टोपी और मुखैटा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। सिविल लाइंस में कई दुकानें मुखौटे और टोपी की सजी रहीं जहां सुबह से रात तक खरीददारी होती रही। बच्चों ने बालों वाली टोपी खूब खरीदी। इसके साथ ही बंदर वाले मुखौटे भी बच्चों को खूब पसंद आए।

बाजार में उड़ा अबीर-गुलाल आधी रात तक जुटे खरीदार

होली..उत्साह, उमंग से सरोबार सतरंगी छटा बिखरी तो हरे, लाल, पीले, नीले रंग में रंगे-पुते चेहरे नजर आये और बाजार में सतरंगी छटा के बीच खरीदारी चली है। वहीं बाजार से घरों तक होली गीत गूंजते रहे हैं। कहीं, गुझिया की महक तो कहीं अबीर-गुलाल की खुशबू बिखरने से भक्तिभाव और खुशियों का सैलाब हर चेहरा पर नजर आया है। चौराहों पर बबूल की कटी डालें, घर-घर सांचों में ढाली जा रही गुझिया, दुकानों पर पिचकारी, रंग-गुलाल की खरीदारी का दौर सुबह से आधी रात के बाद तक चला है।सुबह से लेकर आधी रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। बाजार में पिचकारी, रंग, मुखौटे, गुब्बारों की खरीददारी हुई तो वहीं मिठाइयों की दुकानों पर तरह-तरह की गुझियों की खरीदारी दिखी है। बड़ी संख्या में लोग कपड़ों की खरीदारी में भी जुटे रहे। शहर के बाज़ारों में जमकर खरीदारी चली है। यहां दोपहर के समय तो पैदल निकलना भी दुश्वार रहा है।

केमिकल युक्त रंगों से रहें दूर, सेहत का रखें ध्यान

होली उल्लास और उत्साह का पर्व है। होली के दौरान अबीर, गुलाल, रंगों का जमकर प्रयोग होता है। गुझिया, मिठाई आदि खाद्य पदार्थ भी होली के रंग में शामिल हैं। ऐसे में कई बार त्योहार की मस्ती, सेहत पर भारी पड़ जाती है। होली के बाद बीमारियां बढ़ने लगती है। डॉक्टरों के सावधानी पूर्वक होली मनाई जाए तो त्योहार का आनंद भी आएगा और सेहत पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

खरीदारी करने पहुंचे लोग, जाम से रहे परेशान

शिवपुरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाम से लोग काफी परेशान रहे। लोगों ने बाजारों में पहुंचकर होली के त्यौहार की खरीदारी की है। सुबह से ही लोग गांधी चौक, सदर बाजार फिजिकल कालिज रोड सहित विभिन्न स्थानों पर लगने वाले बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे।

जहां से उन्होंने पानी के गुब्बारे, पिचकारियां, केसरिया और हरा सहित विभिन्न रंगों का गुलाल, मुखौटे, पापड़, चिप्स, गुजिया, सहित अन्य सामान खरीदा। जिसके चलते रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। समझदार लोगों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाम से लोग काफी परेशान रहे। लोगों ने बाजारों में पहुंचकर होली के त्यौहार की खरीदारी की है। होली के त्यौहार को लेकर हो रही लोगों द्वारा खरीदारी से बाजार में चहल-पहल बढ़ती दिखाई दी। बच्चों ने भी रंग खरीदा।

Share this article >
Aarav Kanha
Aarav Kanha
Articles: 258

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from बेचैन नज़र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading