Shivpuri News – खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का किया लोकार्पण

Shivpuri News – खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज बुधवार को शिवपुरी भ्रमण पर रहीं।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने वार्ड क्रमांक-13 में 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक का उद्घाटन किया।
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि संजीवनी क्लीनिक की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्हें बीमारियों के इलाज के लिए दूर दराज परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने संजीवनी क्लीनिक की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके संचालन के संबंध में निर्देश दिए।
इस मौके पर राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, खेल अधिकारी के.के.खरे, पार्षद मीना लाल शाक्य सहित अन्य अधिकारी, पत्रकार एवं पार्षदगण उपस्थित थे।

Read more Latest Shivpuri News in Hindi here

Share this article >
Parag Batham
Parag Batham
Articles: 66

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from बेचैन नज़र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading