Shivpuri News – शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 719.86 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 934.71 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 821.50 मि.मी., बैराड़ में 657 मि.मी., पोहरी में 699.60 मि.मी., नरवर में 584 मि.मी., करैरा में 671.30 मि.मी., पिछोर में 856 मि.मी., कोलारस में 648.20 मि.मी., बदरवास में 795.90 मि.मी. तथा खनियाधाना में 744.80 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।